September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में नगर परिषद पेमेंट अप्रूवल कमेटी के बदले नियम

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा के नगर परिषद पेमेंट अप्रूवल कमेटी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंजूरी दे दी.. अब नगर परिषद की पेमेंट अप्रूवल कमेटी में प्रधान की गैरमौजूदगी में उप-प्रधान को पावर दे दी गई हैं.. इसके अलावा कमेटी में परिषद के EO या सचिव को भी शामिल किया गया है.. इस प्रस्ताव में वार्ड के पार्षदों को झटका लगा है.. वार्ड पार्षदों को कमेटी में शामिल नहीं किया गया है.. तीन दिन पहले ही यूएलबी मंत्री सूभाष सुधा की और से नगर परिषद में बदलाव का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा था.. सीएम ने देर रात इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया..

दरअसल, निकाय अध्यक्षों की ओर से लंबे समय से वित्तीय पावर बढ़ाने सहित अन्य अधिकार देने की मांग की जा रही। इस संबंध में महीनों पहले शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने प्रदेश भर के चेयरमैनों के साथ बैठक की थी, जिसमें उनकी मांगों को उचित बताते हुए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए थे.. फिलहाल मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को फाइल भेजी जा चुकी है , जिसमें एक प्रस्ताव को भी अभी सीएम ने मंजूरी दे दी है.. कुछ और प्रस्ताव हैं, जिन पर सीएम जल्द ही अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद फैसला लेंगे…  

TEAM VOICE OF PANIAPT

Related posts

PANIPAT में दिवाली की रात हुए दो बड़े हादसे

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस ने Crime का दिया 1 साल का लेखा-जोखा, पढ़िए

Voice of Panipat

HARYANA में CM सैनी ने लोगों को दी बड़ी सौगात, अब बस में 1 हजार किलोमीटर फ्री कर सकेंगे सफर

Voice of Panipat