36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा, इस जगह से आने वालों को देना होगा आधा किराया

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- HARYANA रोडवेज अंबाला डिपो की तरफ से 2 से 19 दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र जाने वाले श्रद्धालुओं को सफर के दौरान बस में आधा किराया देना होगा। वहीं छावनी बस अड्डे से गीता महोत्सव को लेकर योजनाबद्ध तरीके से बसों का संचालन किया जा रहा है। पांच बसें छावनी से चलकर शाहाबाद, पिपली होते हुए कुरुक्षेत्र बस अड्डे तक जा रही हैं। कुरूक्षेत्र जाने वाली बसों में सवारियों से आधा किराया लिया जाएगा। इस दौरान बसें दिन में दस चक्कर लगा रही हैं। वहीं करीब दस अतिरिक्त बसों को अड्डे पर खड़ा किया गया है, जो श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही तुरंत चला दी जाएंगी। रात्रि सेवा के लिए भी कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।

दूसरी ओर, श्रद्घालुओं की सुविधाओं के लिए कुरुक्षेत्र बस अड्डे से भी गीता महोत्सव स्थल तक निशुल्क बसें चलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि गीता जयंती महोत्सव वर्ष 2016 से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। गीता महोत्सव हिंदु धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की रचना के उपलक्ष्य में जयंती के तौर पर मनाया जाता है। द्वापर युग में महाभारत की शुरुआत से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया और दिव्य दर्शन दिए। इसके बाद गीता की रचना की गई।

गीता महोत्सव में 19 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, गीता मैराथन, 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी, दीप प्रज्ज्वलन, संत सम्मेलन, विश्व गुरु भारत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और आजादी के अमृत महोत्सव की झलक के साथ ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस महोत्सव में भारत ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों से भी श्रद्धालु आते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बबीता का सुहाग बने विवेक, संगीता के मंगेतर बजरंग भी पहुंचे, विनेश देखकर बोली- बजरंग जी ठीक हो, चाय-पाणी पीया

Voice of Panipat

किसानों के टैंट में लगी भीषण आग, बाइक व सामान जलकर हुआ खाक

Voice of Panipat

बुलेट पर जा रहे 2 युवकों को रोकना पुलिस कर्मियों को पड़ा महंगा, पढिए खबर

Voice of Panipat