30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- पति का चल रहा था दुसरी महिला के साथ चक्कर, पत्नी ने किया ये काम

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थियों में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.. जानकारी के अनुसार महिला के पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था..  पति और महिला शादी करना चाहते थे… जिसके लिए दोनों उसे मरने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे.. प्रेमिका ने फोन करके कहा कि तुम मर जा, हम तुम्हारे बच्चों को पालेंगे.. इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.. मृतक महिला ज्योति के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है..

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में भाई संदीप ने बताया कि वह गांव डाहर का रहने वाला है.. वो चार भाई-बहन है.. एक बहन ज्योति की शादी साल 2016 में सन्नी निवासी गांव डाडौला के साथ हुई थी.. ज्योति और सन्नी 3 बेटियों के माता-पिता है.. करीब 2 साल से सन्नी के वंशिका यादव नाम की महिला के साथ अवैध संबंध है.. जिन संबंधों को लेकर वह ज्योति के साथ अक्सर मारपीट करता था.. उसे कहता था वह मर जाए, तो वो वंशिका के साथ दूसरी शादी कर लेगा.. मायके वालों ने अनेकों बार सन्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं समझा.. सन्नी और वंशिका दोनों ही ज्योति को बहुत परेशान करने लगे.. वंशिका ने ज्योति को कॉल कर कहा कि तू मर जा, तेरी तीनों बेटियों को मैं सन्नी के साथ शादी कर पाल लूंगी.. सन्नी और वंशिका ने ज्योति को खूब परेशान किया। उसे मरने पर मजबूर कर दिया.. इसी से परेशान होकर ज्योति ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- 20 दिन बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे शुभांशु, समंदर में लैंड हुआ GRACE

Voice of Panipat

HARYANA में किसानों का ट्रेक्टर मार्च

Voice of Panipat

हरियाणा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ! खासियत जान हो जाएंगे हैरान…

Voice of Panipat