वायस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे पानीपत में सिविल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर के पास रिकवरी रूम में एसी का कंप्रेशर फट गया और साथ ही एसी में आग लग गई जिसके कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गई, एसी में आग लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। हादसे के वक्त ऑपरेशन थिएटर में एक महिला की डिलीवरी हो रही थी,जैसे ही धमाका हुआ, डॉक्टरों ने डिलीवरी बीच में रोक दी और महिला को बाहर निकाला।आपको बता दे हादसे के दौरान मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 11 लोग मौजूद थे ,कर्मचारियों ने तुरंत ही पूरे फ्लोर की खिड़कियां खोल दी और अस्पताल के फायरमैन ने आग पर काबू पाया।

हालांकि इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने कहा कि AC का कंप्रेशर फटने से घटना हुई है। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल के सभी ओण की भी जांच करवाई जाएगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT


1 comment
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)
Comments are closed.