27.1 C
Panipat
April 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसानों की चेतावनी- सरकार ने पंगा लिया तो बड़ा आंदोलन होगा

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- पंजाब में 19 किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन का असर हरियाणा भी पहुंच गया है.. हरियाणा के अंबाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने आज नेशनल हाईवे-152 D पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर धरना देने का ऐलान कर दिया है.. किसान शंभू टोल प्लाजा के पास गांव घेल (अंबाला) के पास ट्रैक जाम करेंगे.. पंजाब के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज 4 बजे हमारा आंदोलन खत्म हो जाएगा.. मगर, अंबाला में जो रेल रोको आंदोलन हो रहा है, उसमें हरियाणा की CM मनोहर लाल की अगुआई वाली सरकार ने कोई पंगा लिया तो फिर आंदोलन को बढ़ा दिया जाएगा..

किसानों के प्रदर्शन की वजह से पंजाब-हरियाणा में 200 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं.. ​​​​यह पूरे उत्तर भारत को कनेक्ट करती हैं.. अंबाला में रेलवे ट्रैक जाम से इनकी गिनती और बढ़ने के आसार हैं.. फिलहाल रेलवे ने शनिवार को 136 ट्रेनों को रद्द किया है.. वहीं 25 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, 26 ट्रेनों को ओरिजनेटेड और 16 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं.. किसान नेता दिलबाग सिंह हरिगढ़, सुरेश कौथ, हरविंदर सिंह गिल ने कहा कि 23 और 24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाया जाएगा और सरकार की कॉर्पोरेट पक्ष की नीतियों का विरोध किया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश ने पोलैंड ओपन में जीता गोल्ड मेडल

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को विशाल जूड की रिहाई के लिए लिखा पत्र

Voice of Panipat

DC ने दिए निरीक्षण के आदेश, पानीपत में महिला सरपंच को सस्पेंड करने की मांग

Voice of Panipat