32.7 C
Panipat
July 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- दुकान बंद करके दोनों भाई आ रहे थे घर, पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी… हादसे में बाइक सवार दो सगे भी निचे गिर गए.. नीचे गिरने पर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए.. घायल अवस्था में दोनों भाई घर पहुंचे.. हादसे के बारे में घर पर किसी को नहीं बताया.. और जा कर अपने कमरे में सो गए.. सुबह चाचा घर पर पहुंचा, तो उसने दोनों को चोटिल हालत में देखा.. आनन-फानन में दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया.. जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया.. जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया..

जानकारी देते हुए चाचा ने बताया कि वह घोसली का रहने वाला है.. उसका भतीजा कैफ (22) था। जोकि जीटी रोड पर महाराजा होटल के पास पान का खोखा संचालित करना था.. उसके साथ दुकान पर उसका छोटा भाई जैत (17) भी रहता है.. दोनों भाई बीती रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर के लिए चले थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी आई, जिसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.. हादसे में नीचे गिरने पर कैफ का सिर फुटपाथ पर ला गया था.. जैत बाइक चलाकर कैफ को घर ले आया.. यहां आने के बाद दोनों ने घर पर कुछ नहीं बताया क्योंकि 10 दिन पहले ही उनके पिता मुस्तकीम का बीमारी से देहांत हो गया था.. मां और परेशान होगी.. इसी वजह वे चुप रहे.. हालांकि दर्द में दोनों भाई रातभर कराहते भी रहे.. सुबह करीब 5 बजे चाचा घर पर पहुंचा.. जहां उसने देखा कि दोनों भतीजे चोटिल अवस्था में है.. उसने दोनों से बातचीत की तो हादसे का पता लगा था.. बड़ा भतीजा कैफ ज्यादा घायल गंभीर था..दोनों को वहां से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया.. जहां कैफ को मृत घोषित कर दिया गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CRPF जवान पकड़ रहा था, ट्रेन तभी हो गया बड़ा हादसा

Voice of Panipat

शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों के खेतों के रास्तों को पक्का करने के लिए सरकार बनाएगी योजना

Voice of Panipat

PANIPAT:- युवक का अपहरण करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat