33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से पलवल का सफर होगा आसान, यहां बनेगी 40 किलोमीटर लंबी सड़क

हरियाणा में यातायात को सुगम और बेहतर बनाने के लिए कई नए सड़क मार्गों का निमार्ण किया जा रहा है। इसी  बीच अब पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है।

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए आगरा नहर के दोनों तरफ करीब 40 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक सड़क मार्ग और नई मॉडल रोड बनाने की योजना तैयार की है। जिससे फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

आगरा नहर के दोनों किनारों पर बनेगी नई सड़क
इन शहरों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए आगरा नहर के दोनों किनारों पर करीब 40 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

तकनीकी व प्राशसनिक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश
इस प्रस्ताव को लेकर हाल ही में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। इस बैठक में पलवल को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए सड़क नेटवर्क विकसित करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने और तकनीकी व प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है।

किसानों और कारोबारियों को मिलेगा फायदा
जानकारी के अनुसार शुरुआती चरण में संभावित रूट, तकनीकी व्यवहार्यता (Technical Feasibility) और प्रशासनिक प्रक्रिया का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद परियोजना के अगले चरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

इस सड़क मार्ग के बनने के बाद शहरों के साथ साथ कई गांवों को भी फायदा मिलेगा। प्रस्तावित सड़क बनने के बाद पलवल से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ आने-जाने वाले वाहन चालकों को एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। साथ ही आगरा नहर के आसपास बसे ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है और इस सड़क मार्ग से किसानों व कारोबारियों को भी सामान के आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related posts

Haryana Roadways: हरियाणा के रोहतक से शिमला के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें किराया और रूट

Sahab Ram

पहली तस्वीर 1 फरवरी को भेजेगा Aditya-L1

Voice of Panipat

 गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग हुई सफल

Voice of Panipat

Leave a Comment