34.6 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में इन 10 विद्यार्थियों का HPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में 10 विद्यार्थियों का हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में असिस्टेंट प्रोफेसर(Assistant Professor) के पद पर चयन हुआ है। एचपीएससी-2025 के तहत रोहतक एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग के 10 विद्यार्थियों का हरियाणा शिक्षा सेवा (एचईएस-II) में केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है।

इन विद्यार्थियों में डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु, रिंकी जांगड़ा, अंकिता, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, सौरव, अमित कुमार और मनीषा शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों में विभाग के 6 शोधार्थी और 5 पूर्व विद्यार्थी शामिल हैं।

इनमें चार चयनित विद्यार्थी डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु और रिंकी विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में PHD शोध से जुड़े रहे हैं। वहीं इनमें एक विद्यार्थी का चयन पॉलीटेक्निक कैडर में हुआ है। केमिस्ट्री विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Related posts

PANIPAT:- आशिकी के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ किया ये कांड, युवती अस्पताल में भर्ती

Voice of Panipat

INDIA और भारत नाम विवाद अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- संविधान शास्त्रों में है भारत

Voice of Panipat

अब DELHI मेट्रो की PINK-LINE पर दौडेगी ड्राइवरलैस मैट्रो

Voice of Panipat

Leave a Comment