September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में अब अफसरों की सिधी भर्ती में बनेगी वेटिंग लिस्ट, ग्रुप B की भर्ती में पड़ेगा असर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा सरकार ने अफसरों को भर्ती से संबंधित एक बड़ा फैसला किया है.. हालांकि ये फैसला 2 महीने पहले लिया गया था.. दो महीने पहले हरियाणा सेवा आयोग को इसकी पालाना करने के लिए भेज दिया गया था.. मगर इस फैसले का असर आने वाले भर्ति को दिखाई देगा.. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने ग्रुप बी अफसरों की सीधी भर्ती में वेटिंग लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है.. हालांकि आयोग ने 2021 में वेटिंग लिस्ट तैयार करने का आग्रह पत्र हरियाणा सरकार को भेजा था, मगर तब सरकार HPSC के इस आग्रह को ठुकरा दिया था..

*3 साल पुराने फैसले को सीएम सैनी ने दी मंजूरी*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने 3 साल पुराने फैसले पर पुनर्विचार किया और जून 2024 में फैसला किया कि ग्रुप बी पदों के लिए भी HPSC वेटिंग लिस्ट तैयार करेगा.. वैसे तो हरियाणा सरकार में HPSC को यह सूचना गत जून में भेज दी थी और यह भी बता दिया था कि 2019 के निर्देशानुसार वेटिंग लिस्ट तैयार होगी.. मगर सरकार स्पष्टता के साथ दोबारा ये निर्देश जारी करेगी.. अभी इसका मसौदा तैयार हो रहा है..

*ग्रुप A की नौकरी में लागू नहीं होगा फैसला*

मुख्य सचिव कार्यालय में HPSC सचिव को 7 जून को भेजे पत्र में लिखा है.. सरकार ने पुनर्विचार कर फैसला किया है.. कि ग्रुप बी पद के लिए भी वेटिग लिस्ट तैयार की जाए.. जैसे 5 जून 2019 के निर्देशन में लिखा हुआ है.. यह भी स्पष्ट किया जाता है कि ग्रुप ए पदों के लिए कोई भी वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं कि जाएंगी.. चाहे चयन एक परीक्षा से हो या ना हो ..यह निर्णय तुरंत लागू होगा।’ अब ग्रुप बी, सी और डी पदों की सीधी भर्ती में वेटिंग लिस्ट तैयार होगी। पहले ग्रुप सी और डी पदों की भर्ती में वेटिंग लिस्ट तैयार होती थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खट्टर सरकार का बड़ा तोहफा, कमजोर वर्गों को पुलिस भर्ती की उम्र में 5 साल की छूट

Voice of Panipat

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जाने क्या है वजह

Voice of Panipat

दिल्ली में 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से चलेंगी मेट्रो सेवाएं, DMRC ने बताई ये वजह

Sahab Ram