33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

मां ने दूसरे युवक संग रचाई शादी, तो अंजाम भुगतना पड़ा बेटी को, पढिए क्या है पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। जहां पर एक युवती ने दूसरे पिता पर बंधक बनाने, अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने दूसरे युवक के साथ शादी रचाई थी। जिसके बाद दूसरा पति हवस का पुजारी निकला और बेटी पर गलत नियत रखने लगा।

शहर थाना इलाके की एक 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां ने भिवानी रोड निवासी नीरज से कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी। नीरज उसकी मां से शादी के बाद अपनी मां दर्शना के साथ उनके घर रह रहा था। पीड़िता ने बताया कि नीरज की शुरू से उस पर बुरी नियत थी। अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। गत 18 मई से 26 जून तक नीरज ने उसके साथ अश्लील हरकत की और लज्जा भंग करने की कोशिश की। उसने नीरज की हरकतों के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद दोनों मां, बेटियों ने नीरज की हरकतों का विरोध किया तो आरोपित नीरज ने अपनी मां दर्शना के साथ मिल कर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद से दोनो आरोपित उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं।

शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नीरज, उसकी मां दर्शना के खिलाफ बंधक बनाने, अश्लील हरकत करने, पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि युवती ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पीड़िता की मां ने आरोपित से दूसरी शादी की हुई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चंडीगढ़ में बज रहे है सायरन, प्रशासन ने घरों में रहने के लिए लोगों से की अपील

Voice of Panipat

हिसार बस अड्डे की खस्ताहाल सड़कें लेगी नया रूप, सवा करोड़ रुपए की बजट राशि को मिली मंजूरी

Sahab Ram

Panipat:- अवैध देसी पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat