30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaLatest News

यमुनानगर में शादी के 4 साल बाद विवाहिता की मौ#त, बेटा न होने पर मिलते थे ताने….

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – हरियाणा के यमुनानगर जिले में 26 वर्षीय विवाहिता रजनी की मौ#त का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है की रजनी की शादी 23 अप्रैल 2022 को अंबाला के तंदवाल गांव से यमुनानगर के सबापुर निवासी रजत के साथ हुई थी। रजत डीजे का काम करता है। शादी के बाद रजनी ने दो बेटियों को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उसे बेटा न होने को लेकर ताने दिए जाने लगे। साथ ही उस पर मायके से पैसे और सामान लाने का दबाव बनाया जाता था।

रजनी की फोटो

मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार ने कई बार अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद भी की, लेकिन मांगें लगातार बढ़ती रहीं। आरोप है कि पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर मिलकर रजनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। घटना से कुछ दिन पहले रजनी ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उस पर मायके से ₹1 लाख लाने का दबाव बनाया जा रहा है और ससुराल में उसका जीना मुश्किल हो गया है।

सोमवार सुबह रजनी के पति ने मायके पक्ष को फोन कर बताया कि उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति रजत समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा कांस्टेबल के 5000 पदो के लिए PMT शेडयूल जारी

Voice of Panipat

CBSE इस महीने जारी कर सकता है 10वीं, 12वीं की डेटशीट

Voice of Panipat

नया फोन खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat