September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

11 मार्च के बाद हो जाएगी लोकसभा चुनाव की घोषणा- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पब्लिक मेगा रीच प्लान तैयार किया है.. हाल ही में संकल्प पत्र के बहाने 1 करोड़ लोगों की राय लेकर पब्लिक तक पहुंचने जा रही है.. साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में वर्चुअल रूप में सूबे की सभी 90 विधानसभा में लोकसभा चुनाव का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से शुभारंभ किया.. सीएम ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस समय सभी 90 विधानसभा सीटों पर करीब 1.5 लाख लोग मेरे साथ जुड़े हुए हैं.. उन्होंने कहा कि यह भावना ही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में जुड़े हैं.. यह संख्या बताती है कि इस बार लोकसभा चुनाव में फिर से 2019 जैसी स्थिति होने वाली है..

इसी दौरान उन्होंने कहा कि 10 या 11 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है..CM ने बताया कि 11 मार्च को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आएंगे.. वहां वह द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे..मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी 2019 के प्रदर्शन को दोहराएगी.. चुनाव को लेकर वह लगातार दिल्ली और हरियाणा के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नरेंद्र मेहता पानीपत थर्मल प्लांट में 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत, अधिकारियों ने दी शानदार विदाई

Voice of Panipat

हरियाणा में प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा OTP

Sahab Ram

पत्नी की मौत के बाद था परेशान, फांसी लगा खुद की भी जीवनलीला की खत्म

Voice of Panipat