43.1 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia News

पिता से रंजीस का बदला लिया बेटियों से, मामला हरियाणा के जींद का

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-हरियाणा के जींद से एक खबर सामने आ रही है जहां कुछ हमलावरो ने आधी रात को एक घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिस वक्त घर पर फायरिंग उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे… हमलावरों ने दोनो सगी बहनो पर फायरिंग की जोकि उनकी छाती और हाथ पर जा लगी, सबसे बड़ी बेटी तरन्नुम(13), व सबसे छोटी जसमीन(10) पर फायरिंग हुई । फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए ओर उठकर देखा तो दोनों बहने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थीं। हालत गंभीर होने के कारण दोनो बहनो को PGI रोहतक रेफर कर दिया गया। जब घर वालों ने शोर मचाया तो हमलावर घर से भाग गए।

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया की हमलावरो ने कुछ दिन पहले ही उनके पिता पर हमला किया था और हमले में हाथ-पैर तोड़ दिए थे जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। शिकायत को ही वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था परंतु नुशाद ने इनकार कर दिया था,इनकार करने पर उनके घर के गेट में पिस्टल घुसाकर अंदर फायरिंग की गई है।रात को हुई फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। हालांकि पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

7 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर HSSC को राहत

Voice of Panipat

हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्टफोन, सरकार ने 28,484 समार्ट फोन खरीद को दी मंजूरी

Voice of Panipat

कांग्रेस ने बदला यात्रा का नाम, अब होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

Voice of Panipat