July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana JobsIndia NewsLatest NewsPanipat

हरियाणा में JBT-NTT भर्ती एग्जाम शेड्यूल जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में जूनियर बेसिक टीचर्स और नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग भर्ती का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है.. 17 मार्च को JBT और 7 अप्रैल को NTT का रिटन एग्जाम आयोजित किया जाएगा.. हरियाणा सरकार 393 JBT, जबकि 100 NTT पदों पर भर्ती करने जा रही है.. रिटन एग्जाम में मेरिट के आधार पर शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्ति मिलेगी.. नियुक्ति से पहले इंटरव्यू नही होगा.. रिटन एग्जाम पास करने वाले शिक्षकों को जून में लोकसभा चुनाव के बाद नियुक्ति दी जाएगी..

JBT भर्ती के आवेदक 12 मार्च और NTT के आवेदक 2 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने एडमिट कार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकेंगे। परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। JBT की लिखित परीक्षा के बाद 19 मार्च को दोपहर 11 बजे तक परीक्षा की आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर आवेदक 21 मार्च दोपहर 2 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं..

नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग की आंसर-की 9 अप्रैल को जारी की जाएगी.. इसके बाद 11 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा पाएंगे.. हरियाणा शिक्षा विभाग स्पेशल एजुकेटर के 96 पदों सहित एनटीटी, जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी सभी कैडर के 5739 पदों पर भर्ती कर रहा है.. पीजीटी के 98 पदों के लिए 9 से 13 फरवरी तक परीक्षा चल रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अपनी दिनचर्या में इन बातों को करें शामिल, नहीं होगा फिर वायरल फीवर.

Voice of Panipat

PANIPAT आउटर बाईपास पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 2 सगे भाईयों की हुई मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

कोरोना वायरस को रैपिड रिस्पांस टीम के साथ कैसे हराएगा गुरुग्राम,जानिए

Voice of Panipat