33.2 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

पानीपत की बड़ी खबर, विवाहिता का हो रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस पहुंची और उठा लाई शव

वॉयस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता)- पानीपत का बड़ा मामला है…जब एक विवाहिता का अंतिम संस्कार होने ही वाला था कि तभी पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता पर रखा शव उठाकर कब्जे मे ले लिया…बताया जा रहा है कि पुलिस शव को सिविल अस्पताल लेकर ाई है…जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा 

घटना पानीपत के ऊझा रोड स्थित साईं कॉलोनी की है…बताया गया है कि विवाहिता ने दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों मे रसोई मे रखा तेजाब पी लिया था…जिसके बाद उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था.. उसका इलाज चल ही रहा था..कि उसकी मौत हो गई है…जिसके बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालो पर ह #त्या करने के आरोप लगाए है…मृतक महिला का नाम पूनम है…करीब 2 साल पहले ही उसकी शादी विशु नाम के युवक के साथ हुई थी…शादी के बाद से ही पूनम का ससुराल वालों से मनमुटाव रहता था…इसके चलते दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे…

आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है…और मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी 

Team Voice of Panipat

Related posts

खेत में मिला युवक का शव, सिर व मुंह पर मिले चोट के निशान, पढिए मामला

Voice of Panipat

11वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा में अब बनेंगें 2 नए जिलें

Voice of Panipat

Leave a Comment