24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana Crime

हरियाणा में 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पुलिस हवलदार हुआ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश के चरखी दादरी जिले में रिश्वत की राशि के साथ पुलिस महकमे के हवलदार को रिश्वत की राशि के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ की रफ्तार किया है। बता दें कि एसीबी टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ सदर थाना का हवलदार सचिन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर मौके से ही रिश्वत की राशि बरामद की है। हवलदार ने सचिन कुमार ने यह रिश्वत रोड एक्सीडेंट के मामले में मारुति वर्कशाप कर्मचारी पर बनाए केस में रियायत बरतने के बदले ली थी।

मारुति वर्कशाप कर्मचारी ने दी थी एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत

मारुति वर्कशाप कर्मचारी कर्मचारी ने रिश्वत की राशि देने से पहले (एंटी करप्शन ब्यूरो) एसीबी को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता मारुति वर्कशाप मैनेजर रवि कुमार ने ACB को बताया कि 17 सितंबर को उनके वर्कशाप में एक कार आई थी। जिसकी टेस्ट ड्राइव लेने के लिए उनका कर्मचारी परमजीत कार को लोहारू रोड की तरफ लेकर गया था।

इस दौरान कुछ ही दूरी पर एक होटल के सामने वह कार के यू टर्न लेते वक्त दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया था।

घायल बाइक सवार को कर्मचारी ही सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया था। इस मामले में सदर थाना के हवलदार सचिन कुमार ने परमजीत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रिश्वत की मांग कर रहा था।

आरोपी सचिन कुमार कर रहा था दीवार फांदकर भागने की कोशिश, कुछ दूर पकड़ा

आरोपी सचिन कुमार को पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपये लेकर बाहर निकलते वक्त ACB के कर्मचारी होने की भनक लग गई थी। यह देख वह तुरंत सदर थाना से पुलिस लाइन की बीच की दीवार फांदकर पुलिस लाइन की तरफ भागा और रुपये भी जेब से निकाल कर फेंक दिए। लेकिन एसीबी ने कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

Related posts

हरियाणा BJP के सभी विधायकों और सांसदों को सुनाई जाएगी गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच

Voice of Panipat

शादी के लिए पीएफ का पैसा निकालना चाहते है, तो पढ़िए ये खबर

Voice of Panipat

महिला डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से दो बच्चियों को कुचला, एक की हुई मौत

Voice of Panipat

Leave a Comment