28.7 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

kal ka mausam : IMD की 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

IMD की 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में बने विक्षोभ के चलते देश के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्र में तेज हवा के साथ भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। देश की राजधानी दिल्ली, ओडिशा सहित पांच राज्यों में तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने हुए विक्षोभ के चलते बिहार तक दबाव बना हुआ है और इसका असर देश के अन्य राज्यों पर पड़ने वाला है। इसके चलते बिहार, झारखंड में कई जिलों में तूफानी बारिश एक बार फिर से देखने को मिल सकती है।

देश के इन 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश व तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ का असर देश के 23 राज्यों में देखने को मिलेगा। 29 सितंबर यानी कल देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडू, मेघालय और गुजरात में तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने समुंद्री क्षेत्र में मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 सितंबर को दिल्ली में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में 29 सितंबर को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। यूपी के जिले प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, शामली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बिजनौर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, बरेली, कन्नौज, फतेहपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबााद, मोरादाबाद मैनपुरी, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, ऐटा, बुलंदशहर और आजमगढ़ में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 29 सितंबर को बिहार में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के जिले सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, और कटिहार मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 29 सितंबर को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के जिले दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 29 सितंबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के जिले चमोली, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और नैनीताल में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 29 व 30 सितंबर को बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 29 सितंबर से भारी बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

HARYANA के 42 शहरों में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

Voice of Panipat

कल 12 सितंबर का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

HARYANA में होली पर होगी बरसात, मौसम विभाग का 4 जिलों में अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment