August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

26 जनवरी पर दिल्ली जाने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- गणतंत्र दिवस की अवसर पर 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन होगा.. इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं.. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को रूट डायवर्जन और सड़कों पर लगाए गए प्रतिबंधों की जानकारी दी है.. मीडिया में छपी खबरों के अनुसार 25 जनवरी की रात 9 बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.. केवल आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी.. यह प्रतिबंध गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा.. इसके अलावा विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग और उससे जुड़ी सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा..

परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी.. इससे पहले सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर विशेष समारोह होगा.. परेड का मार्ग विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला रहेगा..

*इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध*

  • कर्तव्य पथ: शनिवार शाम 5 बजे से परेड समाप्त होने तक बंद रहेगा…
  • रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड: शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक के लिए बंद..
  • सी-हेक्सागन से इंडिया गेट: रविवार सुबह 9:15 बजे से परेड समाप्त होने तक बंद..
  • तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग: रविवार सुबह 10:30 बजे से दोनों तरफ से यातायात बंद..

*यात्रियों के लिए सुझाव*

  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग से बचने की सलाह दी गई है..
  • उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यात्रा की योजना पहले से बनाने की सिफारिश की गई है..
  • मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी..
    • यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में जल्द बदलेगा बिजली बिल भरने का तरीका, हो गया बड़ा बदलाव, जाने..

Voice of Panipat

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, शिव होगे प्रसन्न

Voice of Panipat

विधायक परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू ने पीपीसीसी महासचिव नियुक्त किया

Voice of Panipat