33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest News

सिया के इशारे पर चेतन ने दिया केतन को धक्का, मंगेतर से लिए थे 1 करोड़, क्राइम सिन करवाया रिक्रिएट

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला)- लोहगढ़ किला हत्याकाड़ में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सिन रिक्रिएट करवाया जिसमें नए खुलासे हुए। पुलिस के अनुसार 18 जून को लोहगड़ किले पर सिया ने जूते के फिते बांधने के बहाने चेतन को इशारा किया जिसके बाद पिछे चल रहे चेतन ने केतन को धक्का दिया जिस वजह से केतन खाई मे गिर गया..पुलिस का कहना है कि चेतन गिरते वक्त सिया को पकड़ ना ले इसलिए वो नीचे बैठ गई थी…बताया जा रहा है कि सिया और चेतन ने एक दिन पहले पुणे के को एक कैफे में बैठकर मर्डर प्लान किया और साथ ही किले पर आकर उन्होने हत्या के लिए जगह चुनी और दोनों ने वहा पर रिहर्सल भी की…फिलहाल पुलिस अब उन सभी जगह का पता लगा रही है, जहां दोनो ने रिहर्सल कि थी । पुलिस के मुताबिक चेतन 90 किलोमिटर स्कूटर से आया था क्योकि कार से आता तो टोल कटने की वजह से वो पकड़ा जा सकता था….फिहलाल पुलिस ने उसकी स्कूटर जबत कर ली हैं।


साथ ही ये भी बताया गया है की चेतन हूडी पहनकर आया था…लेकिन ऊपर पहुचते ही चेतन ने हूडी उतारकर काली टी-शर्ट पहन ली थी, ताकी कोई उसे पहचान न सके। घटना के बाद उसने फिर हूडी पहन ली और फिर वही स्कूटर लेकर पुणे के लिए निकल गया…DSP गजानन टोपे ने कहा की रविवार को सुबह के करीब 6.30 बजे केतन को लोहगड़ किले से गिराने का सिन रीक्रिएट किया और साथ ही आरोपी सिया को भी घटनास्थल पर ले जाया गया । इसके लिए केतन के वजन जितना एक डम्मी तैयार किया गया ताकि घटना को उसी तरह दोहराकर उसकी जाचं कि जा सके…साथ ही पुलिस ने एक और खुलासा किया कि सिया गोयल और उसके प्रेमी ने गूगल पर डेथ पांइट और जहर देकर कैसे मारे जैसे सवाल सर्च किये थे ताकि पुलिस को शक न हो।

साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि चेतन ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड दिया था और दुसरे मोबाइल का इस्तमाल कर रहा था ताकि पुलिस को कोई सुराग ना मिले। लेकिन पुलिस चेतन के पहले वाले मोबाइल का डीलीट किए हुए मैसैजिस कि जाचं करवा रही है……

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 5 हजार का इनामी आरोपी अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT-सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए, वार्ड वाइज लगाए गए सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर

Voice of Panipat

चौटाला परिवार को एकजुट करने के लिए प्रकाश सिंह बादल से मिली खाप पंचायत

Voice of Panipat