22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA WEATHER: पानीपत समेत 6 जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम रहेगा खराब

HARYANA WEATHER UPDATE: पानीपत समेत 6 जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम रहेगा खराबहरियाणा में गुलाबी ठंढ ने दस्तक दे दी है , बता दे की प्रदेश के कई जिलों में रात भर तेज हवाओं की दस्तक से रात भर ठंढ का एहसास हुआ है। वहीँ प्रदेश में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर 6 जिलों में आज सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा और तेज बारिश के आसार भी बन रहे है।

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिसका असर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देखने को मिलेगा। वहीँ पूर्वी इलाकों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकि आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान में गिरावट

हरियाणा में बदलते मौसम के साथ अब तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बता दे की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। बता दे की मानसून की विदाई के बाद हरियाणा में यह पहली बारिश होगी

चौधरी चरण सिंह मौसम विज्ञान के अनुसार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (HAU ) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अब मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD ) के आंशिक प्रभाव और हवाओं में बदलाव (पश्चिमी से पूर्वी होने) के कारण आज से मौसम में बदलाव संभावित है।

1 अक्टूबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में नया सिस्टम आज से कई जिलों में बारिश के आसार जता रहा है। प्रदेश के जायदातर जिलों में आज से अगले 4 दिन तक बूंदाबांदी के आसार है।

IMD के नए अपडेट के अनुसार 27 से 29 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में बना रहेगा।

उत्तरी जिलों अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र आदि में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

29 सितंबर के बाद बारिश मौसम में फिर से बदलाव देखेगा नए महीने की पहली तारीख तक मौसम में शुष्क पन देखने को मिलेगा। जिसके बाद वेअथेर साफ़ नजर आ रहा है।

Related posts

आज हरियाणा में आएंगे 8 राज्यों के हेल्थ मिनिस्टर

Voice of Panipat

खुशखबरी: पानीपत से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, जल्द मिलेगी मिनी बाईपास की सौगात

Sahab Ram

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके

Voice of Panipat

Leave a Comment