September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में इनकम टैक्स की रेड

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में आज सूबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड़ की.. यहां टीम ने शहर के पाश एरिया मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राज ओवरसिज में दबिश दी है.. टीम के पहुंचते ही हड़कंप की स्थिति बन गई.. टीम ने यहां पहुंचते ही स्कूल और फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है..

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की कई गाड़ियों में सवार होकर टीम आज सुबह पानीपत पहुंची.. यहां टीम ने मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल में और इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित राज ओवरसिज में एक साथ दबिश दी.. बताया जा रहा है कि पानीपत ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश में राज वूलन के नाम से फेमस है.. इसकी भी पानीपत में कई इंडस्ट्री है.. जिसमें एक पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की इंदिरा विहार कॉलोनी में है..जबकि दूसरी सेक्टर-25 में है.. टीम ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित इंडस्ट्री में पहुंचते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लोन के नकली विज्ञापन से ऐसे बच सकते है, पढ़िए

Voice of Panipat

फिर सुर्खियो में आई सोनाली फोगाट, अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया पर भेजे अभद्र मैसेज

Voice of Panipat

हरियाणा में ग्रुप C की निलकी भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

Voice of Panipat