32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest News

जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही, फिर गिरा लैंडस्लाइड

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)- आजकल बाढ़ ने देश के कई इलाकों में तबाही मचा रखी है कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में कई इलाके शतिग्रस्त हुए थे और आज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई….मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं, यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है अन्य लोगों की तलाश जारी है….वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई,2 लोग लापता हैं….यहां रेस्क्यू-सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था…नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं,शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुई…सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया।पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं,250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है,हालांकि आपको बता दे बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है।यूपी के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्य में अब तक 774 मकान बारिश-बाढ़ में ढह चुके हैं। वाराणसी में सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूटा है।जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी हुई है 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी…महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अमित शाह की बैठक सभी मुख्यमंत्रियों के साथ, हरियाणा मे नशे के कारोबार से जुड़े 71 व्यक्तियों की 46 करोड़ रुपए की सम्पति अटैच

Voice of Panipat

बीपीएल परिवारों को मकान मरम्मत के लिए दिए जा रहे है 80 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

Voice of Panipat

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में करोड़ों लोगों को बड़ा झटका! सिलेंडर के दाम ₹71.50 तक बढ़े, देखें नए रेट

Sahab Ram