32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVE

हरियाणा के जेलों में बंद कैदीयों के लिए बदला डाइट प्लान, 11 करोड़ रूपय का खर्च बढ़ेगा

वायस ऑफ पानीपत (जिया)-हरियाणा की जेलों में कैदियों के डाइट चार्ट में बदलाव लाने के लिए जेल विभाग ने सरकार के सामने प्रस्ताव बनाकर रखा गया है….इस डाइट में कैदियों के ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कुछ नई आइटमों के विकल्प जोड़े गए हैं।आपको बता दे नए डाइट प्लाम में ब्रेकफास्ट में ब्रेड-रस्क व फैन के ऑप्शन मिल सकेंगे इसके अलावा लंच और डिनर में रोटी व मौसमी सब्जी के साथ दाल, चावल और दही भी शामिल रहेगा….हालांकि कैदियों के इस डाइट चार्ट में नए बदलाव लाने के लिए करीब 11 करोड़ रुपए तक का खर्च किए जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कैदियों पर औसतन खर्च के मामले में हरियाणा पहले ही आंध्र प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है…इससे पहले सितंबर 2023 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैदियों की डाइट में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी,हालांकि तब डाइट चार्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया था..अभी जेल में कैदियों को दिए जाने वाले खाने और नाश्ते को बनाने में 3.41 रुपए मिलाकर 62.83 रुपए की लागत आती है…. जेल विभाग के नए प्रस्ताव में खाने बनाने की लागत में कमी आएगी,खाना बनाने में 2.01 रुपए की लागत मिलाकर 75.10 रुपए प्रति कैदी की लागत आएगी। यानी पहले और अब के नए प्रस्ताव में करीब 12.27 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। टोटल अतिरिक्त खर्च करीब 11 करोड़ 52 लाख रुपए तक का आएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इमरान खान को तोशाखाना मामले में मिली बड़ी राहत, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश

Voice of Panipat

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, महज 50 यात्रियों पर काट रही चक्कर

Sahab Ram

हरियाणा में 5 दशक बाद नया बनेगा यह रेलवे स्टेशन, अमृत भारत योजना के तहद खर्च होंगें 12 करोड़ रूपए

Sahab Ram