August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सर्दियो में रहना चाहते है फिट, तो खांए ये फल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- देश में सर्दियो को मौसम धीरे- धीरे दस्तक दे रहा है.. सूबह और शाम वक्त ठंड अपना पूरा असर दिखाने लगी है.. ऐसे में लोग इस मौसम से बचनाव करने की तैयारियों में जुट गए हैं। सर्दियों में लोग अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बच सकते हैं..  ऐसे में आज आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से सर्दियों में शरीर स्वस्थ रहता है..

संतरे:- सर्दियो के मौसम में संतरे खूब मिलता है.. खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है.. इस फल में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.. इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं..

अमरूद:- सर्दियों के मौसम में अमरूद आपको काफी आसानी से मिल सकता है.. पौष्टिक गुणों से भरपूर यह फल सेहत के लिए लाभदायक होता है.. इसमें विटामिन-ए, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.. अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें..

अंगूर:- सर्दियो के मौसम में अंगूर खाना भला किसको नही पसंद होता है आपको बता दे कि अंगूर  फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं.. इनमें मौजूद प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई सूजन संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है..

आलूबुखारा:- यह फल विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है.. यह हाई बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है.. इसमें मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है..

TEAM VOICE OF PANIPT

Related posts

Panipat, Karnal सहित पांच जिलों में internet सेवा बंद, KUK University की परीक्षा स्थगित.

Voice of Panipat

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पेंशन पर बड़ा अपडेट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT:- श्याम बाबा मंदिर के बाहर से फोन छीनने वाला स्नैचर गिरफ्तार

Voice of Panipat