July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराई कार, हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात तकरीबन 1:00 बजे गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे रखी ईटों से जा टकराई जिसकी वजह से गाड़ी पलट गई और उसमें सवार 6 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठा व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- सड़क के बीच उपद्रव करने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT में पराली न जलाने पर किसानों को मिलेगा 1000रुपए इनाम, निर्देश ना मानने पर जेल

Voice of Panipat

सोना हुआ और महंगा, जानिए आज के नए भाव ..

Voice of Panipat