36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest News

लखीमपुर खीरी केस: सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को फटकार, कहा- हम आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरे दिन भी सुनवाई हुई. उत्तर प्रदेश ने आज मामले की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी है. यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट को बताया है कि मुख्य आरोपी को पेश होने का नोटिस दिया गया है. उसने समय मांगा है. हमने कल सुबह 11 बजे तक का समय दिया है. अगर तब तक पेश नहीं हुआ तो कानून अपना काम करेगा.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई। CJI की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार की जांच पर नाखुशी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने UP सरकार के वकील हरीश साल्वे से पूछा कि हत्या का मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई है? ऐसा करके आप क्या संदेश देना चाहते हैं? कोर्ट के सवाल पर उत्तर प्रदेश सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले में आरोपी आशीष मिश्र कल 11 बजे तक पुलिस के सामने पेश हो जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने साल्व से पूछा- क्या आप देश में किसी भी दूसरे मर्डर केस के आरोपी को इसी तरह का ट्रीटमेंट देते। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के मामले में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मुख्य आरोपी हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि वह लखीमपुर खीरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक लिए गए स्टेप्स से संतुष्ट नहीं है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कोर्ट यह बताए कि कौन सी एजेंसी इस मामले की जांच कर सकती है। कोर्ट ने राज्य के DGP को भी निर्देश दिए कि नई एजेंसी की जांच शुरू होने तक सबूतों से छेड़छाड़ न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो वकीलों की चिट्ठियों को नोटिस में लेते हुए गुरुवार को UP सरकार से पूछा कि इस घटना में कितने किसान मारे गए? कितने राजनीतिक लोगों और पत्रकारों की मौत हुई? किन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और किन-किन लोगों की गिरफ्तारी हुई? UP सरकार ने आज कोर्ट में इन सवालों के जवाब दिए। मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा के बाद होगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- दुकान बंद करके दोनों भाई आ रहे थे घर, पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Voice of Panipat

कर्मचारियों की हड़ताल से इस शहर मे बिजली संकट, सेक्टरों की बिजली गुल

Voice of Panipat

Bank Locker में रखें कैश पर कितना मिलता है मुआवजा? जानिए

Voice of Panipat