July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

स्वास्थय विभाग ने जारी की कैशलैस इलाज की अधिसूचना

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राज्यपाल ने कैशलैस इलाज की अधिसूचना जारी कर दी है.. हरियाणा सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और अश्रितों को इलाज के लिए अब अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना होगा.. स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कैशलेस इलाज की अधिसूचना जारी कर दी है.. जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत अन्य श्रेणियों को भी कवर किया जाएगा…

आयुष्मान भारत योजना की मदद से सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी.. गंभीर बीमारियों के साथ ही सभी इनडोर व डे केयर प्रक्रियाएं योजना में कवर की जाएंगी.. प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी को 2 सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए पायलट प्रोजैक्ट के रूप में यह योजना आरंभ की थी.. पायलट प्रोजैक्ट सफल रहने के बाद अब इसे सभी विभागों में लागू किया जा रहा है.. व्यापक कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा (सी.सी.एच. एफ) के लिए कर्मचारी और पेंशनर्स खुद आयुष्मान मोबाइल ऐप या वैबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.. इसके बाद कार्ड जनरेशन पोर्टल से आसानी से कार्ड डाऊनलोड किया जा सकेगा.. कैशलैस उपचार के लिए कर्मचारियों को अस्पतालों में उनके वेतनमान के अनुसार कमरा मिलेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- युवक का अपहरण करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

सोना-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

वॉट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप पर 60 से ज्यादा ग्रुप बने, फ्लाइंग की लोकेशन शेयर कर कराई जा रही है बेटिकट यात्रा

Voice of Panipat