36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा सरकार का दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा 

वायस ऑफ़ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :-दिवाली 2020 से पहले हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए फेस्टिीवल एडवांस की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों के त्योहार को खुशी से भरते हुए हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस की घोषणा की है। सरकार ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के नियमित कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस का ऐलान किया है।सरकार ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस का ऐलान किया है। सरकार ने ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए 18000 रुपए फेस्टिवल एडवांस और ग्रुप डी के लिए 12000 रुपए फेस्टिवल एडवांस की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कहा कि है कि इस अग्रिम राशि का भुगतान नवंबर, 2020 के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले का लाभ हरियाणा के दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। हरियाणा में ग्रपर सकी और ग्रुप के नियमित कर्मचारियों की संख्या 2,29,631 हैं। सरकार ने इन कर्मचारियों के फेस्टिवल एडवांस के लिए 386.40 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। कर्मचारियों को सरकार ने इस फेस्टिवल एडवांस के को आसान किस्त में लौटाने का विकल्प दिया है। ये राशि ब्याज मुक्त होगी और कर्मतारी इसे अधिकतम 12 किस्तों में लौटा सकते हैं।

TEAM VOICE PANIPAT

Related posts

राहुल गांधी अब लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव, बहाल होगाी संसद की सदस्यता, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

Voice of Panipat

हरियाणा में 5 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब, हो सकती है बारिश

Voice of Panipat

अभिषेक का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार,मानी गई परिजनों की सभी मागें

Voice of Panipat