32.5 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsIndia-PoliticsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के सीएम नायब सैनी का करनाल में पहला टेस्ट

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के साथ-साथ करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी 25 मई को होगा.. यह सीट पूर्व CM मनोहर लाल के पिछले हफ्ते विधायक पद से इस्तीफा दे देने के कारण खाली हुई है.. मनोहर लाल यहां से 2014 और 2019 में जीते.. अब उनकी जगह CM की कुर्सी संभालने वाले नायब सिंह सैनी यहां से उपचुनाव में उतरेंगे। यह उनका पहला टेस्ट होगा..

हरियाणा में साढ़े 9 साल से BJP की सरकार है और इतनी लंबी अवधि से सत्ता में होने के कारण प्रदेश में BJP के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल है.. पार्टी ने सत्ता विरोधी माहौल को न्यूट्रलाइज करने के लिए, अपने जाने-पहचाने गुजरात फार्मूले के तहत मनोहर लाल को हटाकर, नायब सिंह सैनी को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया है.. अब सैनी को इसी माहौल के बीच उपचुनाव जीतना होगा.. करनाल की राजनीति पर नजदीकी नजर रखने वाले अरविंद मान कहते हैं कि BJP ने विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 6 महीने पहले नए मुख्यमंत्री को उपचुनाव में उतारकर अपनी सबसे सुरक्षित सीट फंसा सी ली है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बीती रात आया भूकंप  

Voice of Panipat

नूंह में DLED एग्जाम की तारीखें फाइनल, रद्द की गई थीं परीक्षाएं

Voice of Panipat

कामगार से मारपीट कर छीना मोबाईल फोन, CCTV में कैद हुई वारदात

Voice of Panipat