25.5 C
Panipat
September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

Google Pay बना स्मार्ट फाइनेंस असिस्टेंट: अब AI रखेगा खर्च का ट्रैक ..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – डिजिटल पेमेंट को लेकर गूगल ने बड़ा अपडेट दिया है। अब Google Pay सिर्फ पैसे भेजने और बिल भरने का ऐप नहीं रहा। कंपनी ने Gemini AI पर आधारित “Ask Google Pay” फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को पैसे बचाने और सही वित्तीय फैसले लेने में मदद करेगा।

GPay में आया AI असिस्टेंट

नए AI फीचर की 4 खास बातें:-

  1. पर्सनल खर्च एनालिसिस:- ये टूल आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखकर बताएगा कि आप सबसे ज्यादा पैसा किस पर खर्च कर रहे हैं। साथ ही आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट ऑफर्स और क्रेडिट कार्ड के विकल्प भी सुझाएगा। जैसे अगर आप ट्रैवल करते हैं तो ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड बता देगा।और आपको पैसे संभालने से जुड़े सुझाव दे सकता है।
  2. जानकारी आसान भाषा में :- SIP, म्यूचुअल फंड, कंपाउंड इंटरेस्ट, क्रेडिट स्कोर और पुराने-नए टैक्स सिस्टम में अंतर जैसी बातें अब AI आसान हिंदी में समझाएगा। यूजर्स सीधे AI से सेविंग्स, खर्च और अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।
  3. 10 भारतीय भाषाओं में सपोर्ट :- Google के मुताबिक, “Ask Google Pay” में आप टेक्स्ट और वॉयस दोनों से सवाल पूछ सकते हैं। ये सुविधा 10 भारतीय भाषाओं में दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।

SBI के साथ आया नया Flex क्रेडिट कार्ड:-
गूगल ने अपने फाइनेंशियल टूल्स को बढ़ाते हुए SBI Card के साथ मिलकर “Google Pay Flex SBI Card” भी लॉन्च किया है। ये एक को-ब्रांडेड RuPay क्रेडिट कार्ड है जिससे आप QR स्कैन करके UPI की तरह पेमेंट कर सकते हैं। ऐप में ही कार्ड मैनेजमेंट, रिवॉर्ड और बिल को EMI में बदलने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये AI फीचर और नया कार्ड लॉन्च, Google Pay को भारत में एक संपूर्ण वित्तीय इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।गूगल ने कहा है कि इस टूल को मुख्य रूप से यूजर्स को वित्तीय साक्षरता देने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि इस दौरान यूजर का वित्तीय डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और उस पर सिर्फ यूजर का ही नियंत्रण होगा।

यह फीचर फिलहाल ऑप्ट-इन मॉडल के तहत है, यानी जो यूजर्स चाहेंगे वही इसे एक्टिव कर सकेंगे। इसे फेज वाइज रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए यह सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Claude AI ने गलती से 3 कंपनियों के सिस्टम हैक किए, टेस्टिंग में हुई चूक..!

Voice of Panipat

Breaking:- पानीपत में BJP नेता नीतिसैन के ठिकानों से 40 लाख बरामद, करोड़ की ज्वेलरी भी मिली

Voice of Panipat

पढ़िए पूरी खबर:- हरियाणा विधानसभा में अनिल विज और भूपेंदर हुड्डा आमने सामने

Voice of Panipat