36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

खुशखबरी ! HARYANA की 83 सड़कों की बदलेगी सूरत, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 20 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सड़कों की लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विकास के लिए सड़कों का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। सड़कें केवल यातायात के साधन ही नहीं होतीं, बल्कि वे समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अच्छी सड़कें विकास को तेज रफ्तार देती हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए संकल्पित है। निश्चय ही इस स्वीकृति से प्रदेश के आवागमन, औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रादौर निर्वाचन क्षेत्र की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुधार के लिए 1048.76 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 26.92 किलोमीटर है। इसके अलावा, समालखा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया गया है। जिनकी लम्बाई 26 किलोमीटर से अधिक है।

उन्होंने बताया कि सिरसा निर्वाचन क्षेत्र की 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख रूपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 26.61 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एससीएसपी योजना के तहत बरवाला निर्वाचन क्षेत्र की 4 विभिन्न सड़कों के लिए 905.39 लाख रूपये की राशि को भी मंजूर किया है। इन सड़कों की लम्बाई 16.85 किलोमीटर है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिलें की टोहाना, रतिया और फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 860.44 लाख रूपये की राशि को मंजूरी प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 37.90 किलोमीटर है। इन सड़कों में टोहाना निर्वाचन क्षेत्र की 3 सड़कों के लिए 233.83 लाख रूपये, रतिया निर्वाचन क्षेत्र की 5 सड़कों के लिए 344.67 लाख रूपये और फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र की 1 सड़क के लिए 281.54 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि गुहला व उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 573.52 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। जिनकी लम्बाई 16.52 किलोमीटर है। गुहला निर्वाचन क्षेत्र की 4 सड़कों के लिए 484.07 लाख रूपये तथा उचाना निर्वाचन क्षेत्र की 2 सड़कों के लिए 89.95 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कलानौर, महम, गढी सापला किलोई, बादली, बेरी, इन्द्री, मुलाना निर्वाचन क्षेत्रों की 10 सड़कों के लिए 860 लाख रूपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। इन 10 सड़कों की कुल लम्बाई 24.64 किलोमीटर है। इसके अलावा, पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना निर्वाचन क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रूपये की राशि को मंजूर किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अस्थमा की बिमारी से है परेशान तो, इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Voice of Panipat

हरियाणा के सिरसा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

Sahab Ram

गुरुग्राम के मशहुर ‘किेंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग !

Voice of Panipat