24.4 C
Panipat
August 7, 2026
Voice Of Panipat
Latest News

PM Surya Ghar Yojana: अब आसान लोन और सब्सिडी से लगवाएं रूफटॉप सोलर, जानिए कितना आएगा खर्च

PM Surya Ghar Yojana: बढ़ते बिजली बिलों के बीच रूफटॉप सोलर सिस्टम आम परिवारों के लिए किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। गर्मियों में एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से बिजली का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को सब्सिडी के साथ आसान शर्तों पर बैंक लोन की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे कम शुरुआती खर्च में सोलर सिस्टम लगवाया जा सकता है।

सब्सिडी और आसान लोन की सुविधा

योजना का उद्देश्य देशभर में अधिक से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाना है। इसके तहत सरकार सोलर सिस्टम की लागत पर सब्सिडी देती है। वहीं, कई सरकारी बैंक करीब 5.75 फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे 10 साल तक की अवधि के लिए लोन उपलब्ध करा रहे हैं। इससे लाभार्थियों को एकमुश्त बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ती। PM Surya Ghar Yojana

पहले मिलता है लोन, बाद में खाते में आती है सब्सिडी

सोलर सिस्टम लगाने के लिए बैंक पहले जरूरत के अनुसार लोन जारी करता है। इंस्टॉलेशन और निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस राशि का उपयोग चाहें तो लोन की बकाया रकम कम करने के लिए भी किया जा सकता है। सब्सिडी की राशि सोलर सिस्टम की क्षमता (कैपेसिटी) के अनुसार तय होती है। PM Surya Ghar Yojana

1 किलोवाट सिस्टम का खर्च

1 किलोवाट क्षमता वाले सोलर सिस्टम की अनुमानित कीमत करीब 83,700 रुपये है। इसमें लगभग 8,370 रुपये डाउन पेमेंट के रूप में देने होते हैं, जबकि शेष राशि बैंक लोन से मिल सकती है। 10 साल की अवधि के लिए मासिक किस्त करीब 827 रुपये बनती है। 30,000 रुपये की सरकारी सब्सिडी मिलने के बाद कुल प्रभावी लागत घटकर लगभग 53,700 रुपये रह जाती है। PM Surya Ghar Yojana

2 किलोवाट सिस्टम पर कितना खर्च?

2 किलोवाट सोलर सिस्टम की अनुमानित लागत करीब 1.44 लाख रुपये है। इसमें लगभग 14,400 रुपये का शुरुआती भुगतान करना होता है। शेष राशि लोन से ली जा सकती है और मासिक किस्त करीब 1,422 रुपये आती है। 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद कुल लागत घटकर लगभग 84,000 रुपये रह जाती है। PM Surya Ghar Yojana

3 किलोवाट सिस्टम की लागत

3 किलोवाट क्षमता वाले सिस्टम की अनुमानित कीमत करीब 2.06 लाख रुपये है। इसके लिए लगभग 20,640 रुपये डाउन पेमेंट करना होता है। बाकी राशि बैंक लोन से मिल जाती है और 10 साल की अवधि के लिए मासिक किस्त लगभग 2,039 रुपये बनती है। 78,000 रुपये की सरकारी सब्सिडी मिलने के बाद इसकी प्रभावी लागत करीब 1.28 लाख रुपये रह जाती है। बैंक के शुल्क और अन्य शर्तों के अनुसार किस्त में मामूली अंतर हो सकता है। PM Surya Ghar Yojana

लाखों परिवारों को मिल चुका है लाभ

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, 22 जुलाई 2026 तक देशभर में करीब 39.72 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 18.93 लाख परिवारों का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आई है, बल्कि उपभोक्ताओं की पारंपरिक बिजली आपूर्ति पर निर्भरता भी घटी है।

Related posts

पानीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने किया ध्वजारोहण

Voice of Panipat

पानीपत:- घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

विवाह शगुन योजना की राशि बढ़ाई,31,000 से हुई 41,000

Voice of Panipat

Leave a Comment