July 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

पहले की गृह प्रवेश पार्टी, फिर पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला लखनऊ का है जहां के एक परिवार की खुशियां चंद मिनटों में मातम में तब्दील हो गई हैं। खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब गृह प्रवेश की पार्टी के बाद अचानक पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात तीन मंजिला घर मे गृह प्रवेश की पार्टी थी। पूरा घर फूलों और झालरों से सजाया गया था। घर के मुखिया और उनके बेटे श्याम सुंदर मिश्रा उसकी पत्नी साधना मिश्रा दो मासूम बच्चे सभी पार्टी के जश्न में डूबे हुए थे। रिश्तेदारों के साथ पड़ोसी भी गृह प्रवेश के कार्यक्रम में पहुंचे थे। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद श्यामसुंदर अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए। लेकिन सुबह के समय कमरे में श्याम सुन्दर और उसकी पत्नी मृत अवस्था मे मिले।

परिजनों ने फौरन पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच में पुलिस ने दोनो शवो का मुआयना किया तो पत्नी साधना जमीन पर पड़ी थी और श्याम सुंदर का शव फंदे से लटका हुआ था। पत्नी के गले पर खिंचाव के निशान भी मिले। लिहाजा पुलिस का कहना है कि किसी विवाद के चलते श्याम सुंदर ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में कल तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

137 दिन बाद लोकसभा लौटेंगे राहुल गांधी, संसद सदस्यता हुई बहाल

Voice of Panipat

रंजिश के चलते प्रोपर्टी डीलर पर चाकू से किया हमला, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat