29.2 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia News

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पढिये पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- पति की प्रताड़ना से आहत हुई महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई निपटाने पर उसे परिजनों के सोंप दिया। एसआइ जसवीर कौर ने बताया कि मृतका की पहचान गांव गोबिंदगढ़ की जीत कालोनी निवासी 29 वर्षीय बिट्टू देवी के रूप में हुई।

उसकी पहचान जीत कालोनी निवासी कमल सोनी के रूप में हुई। वह किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 2016 में उसकी बेटी की शादी आरोपित के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। मगर वह शादी के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता रहता था। जिससे तंग आकर शनिवार शाम उसने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उस समय दोनों बच्चे साथ वाले कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने हरियाणा के पानीपत निवासी मृतका की मां किरन देवी की शिकायत पर उसके आरोपित पति पर आत्महत्या के विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दर्दनाक हादसा- कार व ट्रक की आपस में भीषण टक्कर, 11वीं कक्षा के 1 छात्र की मौत, एक घायल

Voice of Panipat

आम जनता को लगने वाला है झटका ,हरियाणा मे महंगी होने वाली है बिजली 

Voice of Panipat

अंधविश्वास में अंधी मां ने बेरहमी से की डेढ़ महीने की बच्ची की हत्या, पति ने किया चौकाने वाला खुलासा

Voice of Panipat