33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsHaryana PoliticsPolitics

गृहमंत्री विज ने अफसराें से ट्वीट कर कहा – बंद करें डर्टी गेम, मैं और CM अच्छे दोस्त

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज राज्‍य के कुछ अधिकारियों के नाम लिए बिना उनको कड़ी चेतावनी दी है। वह ऐसे तमाम अधिकारियों के प्रति कड़क हो गए हैं, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके बीच आपसी खींचतान मानकर काम नहीं कर रहे हैं। इन अधिकारियों में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ अनिल विज के स्वयं के विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे तमाम अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए अनिल विज ने उन्हें खुली चेतावनी दी है कि यदि यह डर्टी गेम (गंदा खेल) खेलना बंद नहीं किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गृहमंत्री अनिल विज

अनिल विज ने अधिकारियों द्वारा खेले जा रहे इस डर्टी गेम को आधार बनाकर एक ट्वीट के जरिये अपने दिल की पीड़ा और नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को विज ने यह ट्वीट किया और देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर यह खूब वायरल हो गया। अनिल विज के इस ट्वीट के हर किसी ने अपने ढंग से मतलब निकाले।

विज ने अंग्रेजी में किए अपने इस ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ अधिकारी मेरे विभागीय कार्यों में इस प्रकार बाधा डाल रहे हैं कि मानो मैं और मुख्यमंत्री एक दूसरे के विरुद्ध हों। वे पूरी तरह गलत हैं। मैं और माननीय मुख्यमंत्री जी अच्छे दोस्त हैं। यह गंदा खेल खेलने वाले अधिकारियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अनिल विज के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री कार्यालय और उनके विभागों के अधिकारियों में खलबली का माहौल है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत निगम का एक्शन, समय पर कार्य पूरा न करने पर 21 एजेंसियो पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, पढ़िए कौन सी है एजेंसी

Voice of Panipat

Haryana सरकार ने भ्रष्टाचारियों की बनाई 3 कैटेगरी

Voice of Panipat

HARYANA:- 8 जिलों के SP सहित 50 IPS और HPS अफसरों के तबादले,देखे पूरी लिस्ट

Voice of Panipat