36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक, अब गिरफतार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड शिव चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद निवासी तेहरा अलीगढ़ यूपी हाल किराएदार जावा कॉलोनी के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी विनोद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सनौली रोड शिव चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विनोद पुत्र भूप सिंह निवासी तेहरा अलीगढ़ यूपी हाल किराएदार जावा कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 2 दिन पहले बांके बिहारी चौक के नजदीक एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील केंप में अंशुल निवासी देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

TEAM INDIA की FINAL में एंट्री, T20 WC 2022 का बदला हुआ पूरा

Voice of Panipat

ढाई महीने के बच्चे के साथ हुआ कछ ऐसा..डाइपर खोला तो मां रह गई हैरान

Voice of Panipat

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, CM चन्नी ने किया स्वागत

Voice of Panipat