HARYANA NEWS : हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार ने बड़ा अहम कदम उठाया है। बता दे की हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए रोजगार के नए साधन सृजित किए जाएंगे जिनकी आय 1.80 लाख रु. तक है। अब इसी कड़ी में सरकार ने एक नया प्लान बनाया है जिसके तहद भैंस खरीदने पर सरकार इन परिवारों को सब्सिड़ी देने वाली है। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को इस वर्ष कम से कम 15,000 भैंसों को ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
भैंस खरीदने पर सब्सिड़ी
मिली जानकारी के लिए बता दे की पशुपालन विभाग अंत्योदय परिवारों को भैंस खरीदने के लिए 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रहा है, जबकि 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता वीटा के माध्यम से दी जाएगी। इतना ही नहीं, वीटा इन गरीब किसानों से दूध भी खरीदेगा और दूध के निर्धारित मूल्य के साथ दस रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में बैंक अधिकारियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
15,000 भैंसों का लक्ष्य
अधिक जानकारी के लिए बता दे की महिला स्वयं सहायता समूहों और अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। सरकार उन्हें पैसे देगी। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को इस वर्ष कम से कम 15,000 भैंसों को ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
बैंकों से मिलेगा बेझिझक लोन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों को गरीबों को ऋण देने से डरना नहीं चाहिए। यदि आवश्यक हुआ तो सरकार अपने स्तर पर बैंकों के ब्याज की भरपाई करेगी। अगले एक वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों का कैलेंडर तैयार किया जाना चाहिए। बता दे की दिवाली से पहले गरीब परिवारों को सैनी सरकार का यह बड़ा तोहफा है।

