32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
EducationLatest News

टैम्पो चालक से IPS ऑफिसर तक का सफर, बन चुकी इनपर फिल्म, अब मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

upsc success Story : यूं तो आपने सफलता और मेहनत की एक से बढ़ कर एक कहानी सुनी होंगी, लेकिन मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बिलगांव निवासी मनोज कुमार शर्मा की कहानी इन सभी ऊपर रहेगी। क्योंकि मनोज कुमार शर्मा ने सिर्फ संघर्ष ही नहीं किया, अपने सपनों को साकार करने के लिए जो भी बाधा बीच में आई, उसको अपनी मेहनत से हटा भी दिया।

जिन लोगों ने 12th Fail मूवी देखी है, उनके लिए यह कहानी और भी रोचक को सकती है। क्योंकि यह फिल्म इन्हीं मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधािरत है। रील लाइफ और रीयल लाइफ के संघर्ष में जो अंतर है, वह इसमें साफ दिखता है। वैसे मनोज कुमार शर्मा इस फिल्म से काफी लोकप्रिय हुए हैं।

कुछ समय पहले ही मनोज कुमार शर्मा ने मुंबई में बतौर ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस का कार्य संभाला है। अपनी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से IPS मनोज कुमार कुमार शर्मा ने 12वीं में फेल होने होने के बाद भी संघर्ष जारी रखा। इसके बाद जब यूपीएससी में उनकी मेहनत का परिणाम आया तो वे 2005 बैच के IPS अधिकारी बन गए।

मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म 12th Fail आने के बाद लोगों को इनके बारे में पता चला कि कैसे उन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए UPSC परीक्षा पास की।
बचपन से ही आर्थिक समस्या का किया सामना

मध्यप्रदेश के मुरैना जिला के बिलगांव में 3 जुलाई 1975 को जन्में IPS मनोज कुमार शर्मा बेहद साधारण परिवार से आते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेशक अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में मेहनत कर इस स्थिति से भी पार पा लिया। उन्होंने हर चुनौति को अवसर बनाया।

आसान नहीं थी UPSC की राह
हालांकि यूपीएससी की परीक्षा की राह किसी के लिए भी अच्छी नहीं होती, लेकिन मनोज कुमार शर्मा का परिवार आर्थिक संकट में था। ऐसे में जब B.A की परीक्षा पास करने के बाद वे UPSC की तैयारी करने दिल्ली आए तो यहां जीवन संकट भरा था।

ऐसे में उन्होंने अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए टैम्पो चलाया और चपरासी की नौकरी भी की। इस सब के बावजूद हालांकि वे पहले प्रयास में प्रीलिम्स पास करने में तो सफर रहे, लेकिन मेन्स में असफलता हाथ लगी।


मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष में यूपीएससी के दूसरे और तीसरे प्रयास में भी यही परिणाम रहा। लेकिन इससे हार मानने की बजाय, उन्होंने अधिक मेहनत से तैयारी की। आखिरकार उनको चौथे प्रयास में सफलता मिली और 2005 में सफलता AIR 121 के साथ वे यूपीएससी क्रेक करने में सफल रहे।

इसके बाद मनोज कुमार शर्मा ने भारतीय पुलिस सेवा की ट्रेनिंग ली और 22 अगस्त 2005 को IPS अधिकारी के रूप में नियुक्ति पाई। जब वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, तभी उनका संकर्प श्रद्धा जोशी से हुआ। उनसे शादी की। श्रद्धा जोशी भी एक IRS अधिकारी हैं। वहीं मनोज कुमार शर्मा फिल्हाल मुंबई पुलिस में बतौर IG तैनात हैं

Related posts

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन की शादी, बिन बुलाए पहुंच गए हजारों मेहमान

Voice of Panipat

खाली पेट गुनगुने पानी में ये मिलाने से वजन होगा कम, जल्द मिलेगा फायदा

Voice of Panipat

PANIPAT में कोठी बेचने के नाम पर ऐसे 20 लाख ठगे, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment