26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryanaHaryana CrimeIndia Crimes

हरियाणा में कलयुगी घटना! प्यार के लिए बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर अपनी मां की कर दी हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

Haryana News: आज के समय में कई ऐसी खबरें आ रही है जो कि समाज को शर्मसार कर देती है। हरियाणा के सोनीपत से एक ऐसी खबर सामने आई है जो कलयुगी रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दे रही है। हरियाणा के सोनीपत से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक लड़की सोशल मीडिया पर एक लड़के से मिलती है और उससे प्यार कर बैठती है। लड़की अपने घर वालों के सामने इस लड़के से शादी करने की जिद करने लगती है लेकिन माँ इसका विरोध करती है तो नाराज इकलौती बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया तो पूरा मामला

 शुरुआती जांच में महिला की मौत करंट लगने से हुई है ऐसा पुष्टि हुआ लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया तो पूरा मामला बदल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और जब जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि महिला की बेटी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर महिला की हत्या की है।

बॉयफ्रेंड विकास सोनीपत के मुकीमपुर गांव का

 लड़की का बॉयफ्रेंड विकास सोनीपत के मुकीमपुर गांव का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है वही लड़की जानवी अभी भी फरार है। यह मामला 3 अक्टूबर का है। सामने जानकारी के अनुसार रामेश्वरी देवी अपनी इकलौती बेटी जानवी के साथ सोनीपत के सेक्टर 15 में किराए के मकान में रहती थी।

दोनों के बीच प्रेम संबंध

 इंस्टाग्राम के जरिए जानवी की दोस्ती विकास से हो गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हो गए। सामने जानकारी के अनुसार विकास डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है वही जानवी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालती है। पुलिस ने बताया कि विकास से पूछताछ में पता चला है कि उसने और जानवी ने मिलकर रामेश्वरी देवी की हत्या की है। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है वही जानवी की तलाश जारी है।

Related posts

झाड़ियों में मिला युवक का श#व , ह#त्या के बाद तीनों आरोपी फरार

Voice of Panipat

जयपुर-हिसार Express Train का बठिंडा तक विस्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में शुरू होगी हिंदी में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कही ये बात

Voice of Panipat

Leave a Comment