25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

लाइट का बटन बंद होने पर भी हल्का-हल्का क्यों जगता है बल्ब, क्या बढ़ाता है बिजली बिल? समझें इसके पीछे का गणित

FECT NEWS : कई बार ऐसा होता है कि घर में लगा एलईडी बल्ब स्विच बदं करने के बाद भी हल्का जलता रहता है। इससे घर में रोशनी तो नहीं होती, लेकिन यह बिजली बिल बढ़ाता रहता है। ऐसे में इसको ठीक करना बहुत ही जरूरत है। आइए आपको बताते हैं बल्ब की इस समस्या को ठीक करने का तरीका।

हालांकि यूं बल्ब का हल्का जलना सामान्य सी बात लगती है, लेकिन यह सामान्य है नहीं। साथ इसको नजरअंदाज करना काफी महंगा भी पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते अपने इस खराब बल्ब को जांच कर तुरंत ठीक कर लें। इससे आपको बिजली की भी बचत होगी।

क्योंकि बल्ब का यूं हल्का जलने को लोग गंभीरता से नहीं लेते। जब स्विच बंद होता है, तब भी यह एलईडी बल्ब हल्का-हल्का जलता रहता है। साथ ही यह भी जहन में आता है कि जब स्विच ही बंद हो गया, यानी बल्ब की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है तो भी यह बल्ब कैसे जलता है।

दरअसल इस स्थिति को तकनीकी भाषा में घोस्ट ग्लोइंग कहा जाता है। इससे भी मजेदार बात यह है कि इस बड़ी समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। क्योंकि बल्ब के साथ ऐसा होता है बिजली की फिटिंग वायरिंग में फेज और न्यूट्रल तार करीब होने से।

जब यह तार बहुत ही करीब से होते हैं तो इसके कारण तारों के बीच में इंडक्शन बनता है। इससे करंट का प्रवाह हल्का चलता रहता है। यदि इसको देसी भाषा में समझा जाए तो करंट के रिसाव के कारण बल्ब को बिजली मिलती रहती है।

हालांकि यह समस्या पहले के समय में आने वाले बल्ब में भी होती थी, लेकिन वे बल्ब 100 वाट के होते थे। ऐसे में कम करंट से वे जलते नहीं थे।
अब चूंकि हर घर में एलईडी बल्ब लबे हैं, ऐसे में यह जलते हुए दिखाई देते हैं। यदि तकनीकी भाषा में समझें तो एलईडी बल्ब अधिक सेंसिटिव होते हैं। इससे उनको हल्की बिजली मिलने पर भी यह जलते हैं।

इसका समाधान बहुत ही आसान होता है, लेकिन इसको स्वयं नहीं करना चाहिए। इसके लिए इलेक्ट्रीशियन की मदद ली जानी चाहिए। इससे आपके घर के स्विचबोर्ड में लगी वायरिंग को ठीक किया जा सकता है। इससे यह समस्या बंद हो जाएगी।

Related posts

PANIPAT में ई-रिक्शा चालक ने व्यक्ति ऐसे लूटा सवारी को

Voice of Panipat

HARYANA के स्कूलों में 15 अगस्त से होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बच्चों को रोज करना होगा ये काम

Voice of Panipat

‘HAR GHAR TIRANGA’ मुहिम को साकार करने के लिए DAV पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Voice of Panipat

Leave a Comment