34.4 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Sports

बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक का आयोजन होना गर्व की बात, सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की कड़ी मेहनत

बीकानेर, रविवार, 4 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले जारी रहे। बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए शिक्षा विभाग की पूरी टीम कड़ी मेहनत के साथ जुटी हुई है।

रविवार को अजमेर, कुचामन, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और बीकानेर जिलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, संतुलन, शक्ति और आत्मविश्वास से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया।

नवनिर्मित करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में रिदमिक जिम्नास्टिक, फ्लोर एक्सरसाइज, हॉरिजॉन्टल बार, पैरेलल बार, रोमन रिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं। अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता को लगातार रोमांचक बना रहा है।

आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य लाजवंती ने बताया कि राज्यभर से आए खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमें लगातार व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

आयोजन में लेडी एल्गिन स्कूल की व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षिका सुधा व्यास, शारीरिक शिक्षक शिवराज सिंह, नारायण दास पणिया, रामकुमार परिहार, यदुवीर सिंह, पवन नायक, संतोष नायक, शिव नायक, राजेश नायक, यशपाल सिंह (जोधपुर), सुरेश खेड़िया, सुनील सैन, अजय कुमार एवं अशोक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्णायक अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय मंच पर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता को लगातार रोमांचक बना रहा है।

Related posts

भारत के श्रीलंका दौरा ,13 से 25 जुलाई के बीच खेली जाएगी वनडे व T-20 सीरीज

Voice of Panipat

हरियाणा के झज्जर की दीक्षा ने रचा इतिहास, पहली बार देश को गोल्फ में दिलाया रजत पदक

Sahab Ram

भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का निधन

Voice of Panipat

Leave a Comment