हरियाणा सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई नमो क्रिकेट लीग ने विश्व रिकार्ड बना दिया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी व दर्शकों ने भाग लेकर नया रिकार्ड बनाया है। मुख्य कमेंटेटर तिलक ने बताया कि यह टेनिस क्रिकेट लीग विश्व की सबसे बड़ी लीग होने का रिकार्ड बनाया है।
इस नमो क्रिकेट लीग में उत्तर भारत के पांच राज्यों के 32 जोनों से 3500 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में करीब 55000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उसने बताया कि फाइनल मुकाबला गुड़गांव जेंट्स और हिसार हीरोज के बीच में खेला गया। जहां पर गुरुग्राम की टीम ने पहला इनाम 21 लाख रुपये जीता है।
जबकि हिसार की टीम ने 11 लाख रुपये का इनाम जीता। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज को टियागो कार और दो बेस्ट प्लेयर को स्प्लेंडर मोटर साइकिल दी गई। जबकि दर्शकों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, टी-शर्ट दी गई। जबकि कैच पकड़ता था उसको 1100 का कैश प्राइज दिया जाता था । हर टीमों को क्रिकेट किट बैग दिए गए हैं।
इसमें मुख्य रूप से स्पॉन्सर एम प्रो भडाना फाउंडेशन सेल स्पार्टन स्पोर्ट्स ग्रुप थे। नमो क्रिकेट के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी, सांसद कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल, कृषि मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा, विधायक समालखा मनमोहन भडाना रहे। जबकि समापन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने लगभग एक लाख दर्शकों के साथ फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।
यह प्रतियोगिता पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई थी। प्रतियोगिता के आयोजन करता मुख्यमंत्री ओएसडी तरुण भंडारी ने बताया की बहुत सफल और कामयाब प्रतियोगिता रही अब हम सब मिलकर सेकंड सीजन की तैयारी करेंगे क्योंकि यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर उनके जन्म दिवस पर करवाई गई थी।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशे को ना ना ना क्रिकेट को हां हां हां जिसका नाम था। नमो क्रिकेट लीग इसलिए के मुख्य कॉमेंटेटर तिलक नौल्था सभी दर्शक का धन्यवाद किया और पानीपत के टीम के कोऑर्डिनेटर मनोज गोयत का और इस लीग के आयोजन करता तरुण भंडारी का तहे दिल से धन्यवाद किया।

