34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

जमीनी विवाद के चलते बहु ने सास की चाकू मारकर की हत्या, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के भिवानी का सामने आया है जहां पर जमीन के लालच में एक बहू ने अपनी ही सास को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला पर एक-दो नहीं, बल्कि चाकू से 10 बार वार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले काफी समय से बहू सास पर जमीन-जायदाद खुद के नाम कराने को लेकर दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

भिवानी के न्यू भारत कॉलोनी में निवासी 73 वर्षीय संतरा देवी अपने बेटे जितेन्द्र व पुत्रवधू किरण व बच्चों के साथ रहती थी। पुत्रवधू किरण जीते जी सास से मकान व प्लॉट हड़पना चाहती थी। इसी लालच में उसने अपने पिता जींद निवासी राज सिंह व भाई विवेक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका के बेटे जितेन्द्र ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों, बेटे व साले ने संतरा को पकड़ लिया और पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। औद्योगिक थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DELHI सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए किये निर्देश जारी, पढ़िए लिस्ट

Voice of Panipat

HARYANA:- 3 साल के बच्चे को छोड़कर विवाहिता प्रेमी संग फरार, घर में रखे नकदी व आभूषण भी ले गई अपने साथ

Voice of Panipat

किसानों के दिल्ली कूच पर ऐलान आज

Voice of Panipat