September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

CM मनोहर लाल इस जिले में पहली बार करेंगे जनसंवाद

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):-हरियाणा के सीएम आज रोहत आएंगे.. यहां पर वो 2 दिन के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यों में भाग लेंगे..सीएम पहली बार रोहतक जिले में जनसंवाद करने जा रहे हैं.. वहीं रविवार को राहगीरी सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे.. डीसी अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम 5 बजे लघु सचिवालय में जनसंवाद (ऑडियो) में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे.. इसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद में लोगों से रुबरू होंगे..

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे पंडित श्रीराम रंगशाला के सामने सोनीपत रोड पर आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे..इसके उपरांत सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के 6 जिलों में यमुना और घग्गर से आई बाढ़

Voice of Panipat

यमुनानगर में नहाते समय नहर में डूबे तीन युवक, एक का मिला शव

Voice of Panipat

युवक ने लड़की बनकर विधायक से की चैट, और फिर..

Voice of Panipat