41.4 C
Panipat
June 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPANIPAT NEWS

Chandrayaan-3: चांद के दक्षिणी ध्रुव का तापमान देख ISRO वैज्ञानिक भी चौंके

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- चंद्रयान 3 के लैंडर की सफल लैंडिंग के चलते इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है.. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई परिभाषा लिखने के बाद लैंडर और रोवर में लगे पेलोड चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने में जुटे हैं.. इसी क्रम में लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान की जो प्रोफाइलिंग की है उससे विज्ञानी भी हैरान हैं..

चांद के तापमान को लेकर मिली ताजा जानकारी के बारे में बताते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विज्ञानी बीएचएम दारुकेशा ने कहा कि चंद्र सतह पर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान था.. लेकिन चंद्र सतह पर अधिकतम तापमान 70 डिग्री सेल्सियस निकला जो उम्मीद से दोगुने से भी अधिक है..

विज्ञानी बीएचएम दारुकेशा ने कहा कि इतना तापमान होना आश्चर्यजनक है.. पृथ्वी पर दो से तीन सेंटीमीटर गहराई में हमें तापमान में मुश्किल से दो से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर दिखता है.. जबकि चंद्रमा पर यह लगभग 50 डिग्री सेल्सियस है..

इससे पहले चंद्रयान-3 के लैंडर माड्यूल (एलएम) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरकर इतिहास रचा था.. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन गया.. अब तक अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं, लेकिन कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच सका था..

चेस्ट पेलोड में उपकरण लगा है, जिसमें तापमान मापने के लिए 10 सेंसर हैं.. यह उपकरण कंट्रोल एंट्री सिस्टम की मदद से सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है.. इस पेलोड को अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) की टीम ने भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद के सहयोग से विकसित किया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

कांग्रेस ने बदला यात्रा का नाम, अब होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

Voice of Panipat

सबसे खतरनाक कौन सा है ‘आई फ्लू’? पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat