27.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

फरीदाबाद में शादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड की ह#त्या..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- हरियाणा के फरीदाबाद में शादी के लिए दबाव बनाने पर एक शादीशुदा महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला शव को कमरे में बंद करके फरार हो गई।जिसके 5 दिन बाद पडोसियो को बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ।

हत्या के आरोप में गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी

क्या है पूरा मामला:-
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सदाकत (36) निवासी गांव रामपुर शाहपुर, जिला अलीगढ़, यूपी के रूप में हुई है। वह पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रह रहा था और ओमेक्स सोसाइटी में पेंटर का काम करता था। वह पहले से शादीशुदा था।आरोपी महिला भी ओमेक्स सोसाइटी में ही काम करती थी।वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है।उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन पति उसे छोड़ चुका था। इसी सोसाइटी में दोनों की मुलाकात हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए।पुलिस जांच में सामने आया कि महिला कई महीनों से सदाकत पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सदाकत पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कहता था, लेकिन बार-बार टालमटोल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ।

15 दिन पहले लिया था कमरा:-
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने हत्या की प्लानिंग के तहत 15 दिन पहले गांव अनंगपुर में कमरा किराए पर लिया था, ताकि नई जगह होने के कारण कोई उसे पहचान न पाए।जिसके बाद 25 जुलाई को उसने सदाकत को कमरे पर मिलने के लिए बुलाया। शराब पिलाने के बाद जब वह नशे में था तो किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसने उसका गला रेत दिया। इसके बाद कमरे को बाहर से बंद करके वह फरार हो गई।5 दिन तक शव कमरे में पड़ा रहा। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार महिला को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और मामले के अन्य सबूत जुटा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

Voice of Panipat

Guwar Rate: ग्वार के रेटों में जबरदस्त तेजी, क्या 30 हजार वाला फिर आएगा रेट, देखें मंडियों के भाव ?

Sahab Ram

हरियाणा के नए सीएम ने बदले 24 पुलिस अधिकारी

Voice of Panipat