24.3 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% तक हुआ गायब, ऊंचाई केवल 1 फीट बची

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – अमरनाथ यात्रा के बीच बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग तेजी से पिघल रहा है। जानकारी के अनुसार, शिवलिंग का लगभग 90% तक का हिस्सा पिघल चुका है और अब इसकी ऊंचाई केवल करीब एक फीट रह गई है। आमतौर पर यह शिवलिंग यात्रा के अंत तक रहता है, लेकिन इस बार यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में इसका आकार काफी छोटा हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कश्मीर घाटी में तापमान सामान्य से अधिक रहने और मौसम में बदलाव के कारण बर्फ तेजी से पिघली है। इसके अलावा, हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुफा में पहुंचने से भी गुफा के अंदर का तापमान बढ़ रहा है, जिसका असर शिवलिंग पर पड़ा है, हालांकि इस बारे में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

तीर्थयात्री को पालकी में ले जाते हुए

शिवलिंग का आकार छोटा होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा शुरू होने के पहले तीन दिनों में करीब 56 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक है। श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से लगातार पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में लिंग जांच करते हुए पकड़े गए भाई-बहन   

Voice of Panipat

ये खबर BPL परिवारों के लिए, सिर्फ 1 लीटर तेल मिलेगा सस्ता

Voice of Panipat

PANIPAT में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, अब तक मिले 62 केस

Voice of Panipat