30 C
Panipat
August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- रियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव कैंपेन के चेयरमैन अशोक तंवर ने इस्तीफा दे दिया.. कल वह दिल्ली या चड़ीगढ़ में BJP जॉइन कर सकते हैं.. पार्टी उन्हें सिरसा से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है… इससे पहले 5 जनवरी को ही AAP की हरियाणा इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा अपने पिता निर्मल सिंह के साथ कांग्रेस जॉइन कर चुकी हैं..

अशोक तंवर आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में जाना चाहते थे। AAP के 3 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है.. इनमें दिल्ली के एनबी गुप्ता, सुशील गुप्ता और यूपी के संजय सिंह शामिल हैं। पार्टी ने इनमें से एनबी गुप्ता और संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया.. वहीं तीसरी सीट पर सुशील गुप्ता की जगह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है..

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा नहीं भेजे जाने के कारण अशोक तंवर के सब्र का पैमाना छलक गया और उन्होंने AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय कर लिया.. राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 9 जनवरी थी.. इस तारीख के गुजरने के अगले ही दिन अशोक तंवर की हरियाणा CM मनोहर लाल से मीटिंग हुई। तभी से उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थीं..

*अशोक तंवर का इस्तीफा*

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की युवाओं के रोजगार पर बढ़ी घोषणा

Voice of Panipat

फिर गरमाया माहोल नही हुआ मनीषा का अंतिम संस्कार,2 दिन रहेगा इंटरनेट बंद

Voice of Panipat

HARYANA को मिले 500 नए Doctor, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों की कमी होगी दूर

Voice of Panipat