August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में गेस्ट टीचरों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा सरकार ने सूबे के गेस्ट टीटरों को तोहफा दिया है.. 12 हजार गेस्ट टीचरों के महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी की गई है.. गेस्ट टीचर सर्विस एक्ट-2019 के तहत सरकारी कर्मचारियों की तरह ही गेस्ट टीचरों को समान लाभ मिलेगा.. हाल ही में यमुनानगर में पक्का करने की मांग को लेकर गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज हुआ था..

इससे पहले सरकार अक्टूबर 2023 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचरों की मौत पर आश्रितों को 58 वर्ष की आयु तक पूरी सैलरी देने का फैसला ले चुकी है.. राज्य में अभी 180 दिवंगत गेस्ट टीचरों की पत्नियों को इसका फायदा होगा.. गेस्ट टीचर लंबे समय से एक्सग्रेसिया का लाभ देने की मांग कर रहे थे..

हरियाणा सरकार फिलहाल गेस्ट टीचरों की सेवाओं की नियमित नहीं करेंगी.. उन्हें नौकरी से भी नहीं हटाया जाएगा.. इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर चुके हैं.. हाल ही में हुए विधानसभा के विंटर सेशन में मनोहर लाल ने कहा था कि हरियाणा के गेस्ट टीचर रिटायरमेंट उम्र यानी 58 साल के होने तक सेवाओं में बने रहेंगे..इसके लिए राज्य सरकार वर्ष 2019 में गेस्ट टीचरों को रोजगार की गारंटी का कानून बना चुकी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कोरोना के संक्रमण में गिरावट जारी,1.52 लाख नए केस, 3128 की मौत

Voice of Panipat

दो युवकों ने सुपरवाइजर से मांगा मोबाइल, गायब 37 हजार रुपए, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

पानीपत में चोरी की मोटर खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Voice of Panipat