34.2 C
Panipat
June 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

कर्ज चुकाने पर भी लेनदार आए दिए कर रहे थे परेशान, खाया जहर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- रेवाड़ी में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामलाा सामने आया है। वजह सूदखोरों की दबंगई को बताया जा रहा है। आरोप है कि कर्ज चुका देने के बावजूद वो पैसे मांगकर आए दिन परेशान कर रहे थे, जिसके चलते दिल्ली दूरदर्शन में काम करते युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाने के साथ ही दिल्ली के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान रेवाड़ी के यादव नगर निवासी सत्यपाल (54) के रूप में हुई है। वह दिल्ली दूरदर्शन में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली के रहने वाले गोल्डी नाम के शख्स से 2 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। सत्यपाल के बेटे सुमित ने बताया कि 3 जुलाई को उसके पिता सत्यपाल ने गोल्डी को पांच प्रतिशत के ब्याज सहित पैसे लौटा चुके होने की बात बताई थी और कहा था कि गोल्डी और सुरेन्द्र अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे है।

इसके बाद सोमवार देर रात उन्होंने कोई जहरीली चीज खा ली। पहले उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसके बाद शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने सत्यपाल के बेटे सुमित की शिकायत पर गोल्डी व सुरेन्द्र के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

त्योहारी सीजन पर सतर्क होकर करें ऑनलाइन खरीदारी वरना…

Voice of Panipat

कुत्ते को घुमाने गए नौकर पर दो बदमाशों ने किया हमला, छीना मोबाइल

Voice of Panipat

गृह मंत्री अनिल विज से न्याय की आस लेकर प्रदेशभर से उनके आवास पर पहुंचे सैकड़ों फरियादी

Voice of Panipat